कन्नौज, मई 8 -- कटरी क्षेत्र में भैंस चराने गए एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के गांव दाईपुर निवासी 23 वर्षीय साहिल पुत्र सरफुद्दीन शुक्रवार दोपहर गंगा नदी किनारे भैंस चराने गया था। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। तभी वह गहरे पानी में पहुंच गया और तेज लहरों की चपेट में आकर डूब गया। साहिल को डूबता देख उसके साथियों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- नैनीजोर के बिहार घाट के पास गंगा में डूबा भोजपुर जिले का युवक चीख-पुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे...