साहिबगंज, मई 6 -- साहिबगंज। सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर ने जिले से गुजरनें वाली गंगा नदी व जलीय जीव जंतू व संरक्षित डाल्फिन के संरक्षण व संवर्धन व गंगा नदी के आस-पास व गंगा नदी से स्टोन बोल्डर,चिप्स,मेटल के परिवहन व भंडारण के रोकथाम व गंगा नदी को प्रदुषण से बचाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल,ईस्टर्न जोन,कोलकाता में दायर याचिका संख्या-162/23 की सुनवाई एनजीटी के जस्टिस अरूण कुमार त्यागी व एनजीटी के एक्सपर्ट मेंबर ईश्वर सिंह की पीठ में बुधवार को हुई।

सुनवाई का विवरण 14 महीने पर जेल से बाहर आने के बाद अरशद सुनवाई के दौरान उपस्थित थे। इस मामले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,नई दिल्ली के निदेशक,झारखंड के खान सचिव व खान निदेशक,झारखंड प्रदुषण के सदस्य सचिव व जिले के डीसी,डीएमओ व डीटीओ व गंगा नदी से स्टोन बोल्डर के आपुर्त...