पटना, मई 22 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया है कि सुल्तानगंज के पास गंगा नदी के जल को बाढ़ अवधि (जुलाई से अक्तूबर के बीच) में बांका जिले के बदुआ जलाशय और मुंगेर जिले के खड़गपुर जलाशय में भंडारण कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएं। इससे तीन जिलों बांका, भागलपुर और मुंगेर के किसानों को सिंचाई में काफी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी का जल उद्वह कर बदुआ जलाशय से बांका जिले के फुल्लीडूमर प्रखंड स्थित फुल्लीडूमर, मध्यागिरि एवं बिलासी जलाशय में जल संग्रहण करें। इस योजना से बदुआ जलाशय से बांका, भागलपुर एवं मुंगेर जिले में कुल 45,850 हेक्टेयर तथा खड़गपुर जलाशय से मुंगेर जिले में कुल 5,310 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। फुल्लीडूमर प्रखंड स्थित मध्यागिरि एवं बिलासी जलाशय से बांका जिले के फुल्लीडूमर ...