बदायूं, जुलाई 11 -- बदायूं, संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार जलवृद्धि का सिलसिला जारी है। शुक्रवार के लिये 24 घंटे के भीतर 74 सेमी की जलवृद्धि दर्ज की गयी, जो कि अब तक की सबसे अधिक जलवृद्धि है। इसके चलते गंगा नदी में उफान आ गया है और निचले इलाको में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। तीन दिन से मैदानी एवं पहाड़ी क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके चलते गंगा नदी के जलस्तर में भी भारी वृद्धि हुयी है। नरौरा, बिजनौर, हरिद्वार डैम से पानी बढ़ाकर छोड़ा जा रहा है। इससे अब सदर, सहसवान, दातागंज तहसील क्षेत्र के निचले इलाके के गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है, लेकिन अब तक किसी गांव में बाढ़ का पानी नहीं भरा है, लेकिन उसहैत के जटा, प्रेमी नगला, अहमदनर बछौरा समेत कुछ गांव जरूर इसी प्रकार से जलवृद्धि हुयी तो जल्द बाढ़ के पानी से घिर जाये...