मेरठ, सितम्बर 8 -- गंगा नदी के जलस्तर में मंगलवार को कुछ गिरावट आई है। बिजनौर बैराज से गंगा का डिस्चार्ज घटकर एक लाख 14 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज चल रहा है। जो गत दिनों की अपेक्षा लगभग दस हजार क्यूसेक कम है। जलस्तर घटने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस जरूर ली है, लेकिन खादर के जलमग्न खेतों और संपर्क मार्गों की स्थिति में जस की तस बनी हुई है। मखदुमपुर, बस्तौरा नारंग, दूधली खादर, भीकुंड और बधुवा समेत आसपास के तटीय गांवों के निचले इलाकों और खेतों में अभी भी कई-कई फीट पानी जमा है। किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ना और चारे की फसल पानी में डूब चुकी है। यह भी पढ़ें- गंडक नदी का डिस्चार्ज घटा, किसानों की फसलों पर कटान का खतरा बढ़ा किसानों का कहना है कि यदि पानी जल्द खाली नहीं हुआ तो फसलें सड़कर पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी, जिससे उन्हें भारी आर्...