गंगा नदी के जलस्तर में और वृद्धि, प्रशासन सतर्क
बदायूं, जुलाई 8 -- बदायूं। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है।बुधवार के लिए गंगा नदी के जलस्तर में कल की अपेक्षा दो सेंटीमीटर की जल वृद्धि दर्ज की गई है। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने आगामी दिनों में और जलस्तर में वृद्धि के संकेत दिए हैं। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हरिद्वार, बिजनौर, नरौरा डैम से लगातार पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसके चलते गंगा नदी में उफान आ गया है। बुधवार की सुबह कछला पर लिए गए मीटर गेज के अनुसार कल की अपेक्षा नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर ऊपर और बढ़ गया है। फिलहाल अभी कहीं पर बाढ़ के हालात नहीं बने हैं, लेकिन इसी प्रकार जलवृद्धि जारी रही तो जल्द 36 गांव में बाढ़ के हालात बन जाएंगे। यह भी पढ़ें- गंगा नदी के जलस्तर में छह सेमी की और वृद्धि बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा बाढ़ क्षेत्र में पेट्रोलिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.