पटना, जून 11 -- पटना और वैशाली जिले के अंतर्गत गंगा नदी पर बने पीपा पुल 15 जून से बंद हो जाएगा। यह आदेश डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने मानसून के आगमन और गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए दिया है। आदेश में कहा कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल, पटना-1 से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा नदी पर कच्ची दरगाह-रूस्तमपुर पीपा पुल, ग्यासपुर-कालादियारा पीपा पुल तथा पटना एवं सारण जिलान्तर्गत दानापुर-पानापुर पीपा पुल पर 15 जून से यातायात बंद हो जाएगा। उस दिन के मध्य रात्रि से पीपा पुल खोलने की कार्रवाई पुल निर्माण निगम की ओर से की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...