गंगा नगरी में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब
हापुड़, अगस्त 17 -- श्रावण मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर समूचा गंगा नगरी क्षेत्र पूरी तरह शिवमय नजर आया। पैरों में बंधे घुंघरुओं की झनकार, डीजे पर गूंजते शिवभक्ति के गीत-भजन और चारों तरफ गूंजते हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवभक्ति में सराबोर दिखाई दिया। पिछले 24 घंटों के भीतर दो लाख से अधिक कांवड़िए पवित्र गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए हैं, जिससे ब्रजघाट से मुरादाबाद मार्ग पर शिवभक्तों की अनवरत कतारें लगी हुई हैं। रविवार की रात से लेकर सोमवार की दोपहर तक गंगा घाट पर उमड़ा कांवड़ियों का भारी हुजूम भगवान भोलेनाथ और मां गंगा के प्रति अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण रहा। यह भी पढ़ें- Bareily News: तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगा जन सैलाब यहां श्रद्धालु परंपरागत कांवड़, कलश कांवड़ और डाक कांवड़ लेकर तेजी से राजमार्ग पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.