अमरोहा, जून 24 -- अमरोहा, संवाददाता। जिला गायत्री चेतना केंद्र बादशाहपुर पर गंगा दशहरा, गायत्री जयंती एवं गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस पर गायत्री परिवार द्वारा 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता शिवानंद ने गंगा एवं मां गायत्री के अवतरण पर प्रकाश डाला। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी का आह्वान किया। बताया कि आज के दिन गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस को नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ मनाया गया और सभी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मंच पर संगीत प्रज्ञा गीत अनिल शर्मा एवं महेंद्र सिंह ने प्रस्तुत किए। रुद्र ने गायत्री यज्ञ का संचालन किया। यह भी पढ़ें- सत्प्रवृत्तियों के विस्तार का लिया संकल्प कार्यक्रम की व्यवस्था में मुख्य रूप से राकेश कुमार शर्मा, राम सिंह, पूरन सिंह...