शामली, जून 25 -- जलालाबाद। गंगा दशहरा पर्व पर गंगा यमुना संगम गंदेवड़ा के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल गंगा स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धा और आस्था के संगम के बीच भक्तों ने दान-पुण्य कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। गंगा दशहरे के अवसर पर जलालाबाद के गन्देवडा रिूथत गंगा यमुना संगम घाट पर सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और फल आदि का दान कर पुण्य कमाया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब इस मौके पर लगे मेले में बच्चों द्वारा जमकर खरीदारी की. ...