हापुड़, जून 23 -- ज्येष्ठ गंगा मेले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई है। सोमवार शाम को अपर पुलिस अधीक्षक विनित भटनागर ने गंगा नगरी पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सोमवार को आयोजित बैठक में एएसपी विनित भटनागर ने पुलिसकर्मियों के साथ अमृत परिसर में बैठक करते हुए गंगा दशहरे के दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान गंगा घाटों और भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन प्लान पर गहनता से काम किया जाए। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा : आज से बदलेगा सफर का रास्ता सभी पुलिसकर्मियों मुस्तैदी से ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं से विनम्रता से ...