बोकारो, मई 25 -- बेरमो, हिटी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा दशहरा पर सोमवार को बेरमो में जगह-जगह दामोदर महोत्सव मनाया जायेगा। फुसरो में हिन्दुस्तान पुल के नीचे यह मनाया जायेगा। वहीं चंद्रपुरा के निकट दामोदर महोत्सव मनाया जाएगा तथा दामोदर की आरती उतारते हुए पूजा अर्चना की जाएगी। दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार सिंह, प्रखंड संयोजक विनोद कुमार पाठक ने बताया कि इस दिन दामोदर को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुए इसके प्रदूषण पर चर्चा-परिचर्चा भी होगी। जिसमें समाज के गणमान्य लोग भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- मनिहारी में आज शाम छह बजे गंगा महाआरती का आयोजन यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा आज, संगम तटों पर उमड़ेगी आस्था यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा से पहले काढ़ागोला घाट पर दिखी सेवा और स्वच्छता की मिसाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...