गंगा दशहरा पर समिति ने बांटा शरबत
हल्द्वानी, मई 26 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा मंगलवार को पटेल चौक में शरबत वितरण किया गया। ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन ने सहयोग दिया।इस अवसर पर मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव सतपाल महाराज के शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में परोपकार की भावना होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। जीविका बाई और विरक्ता बाई ने भी गंगा दशहरा और पुरुषोत्तम मास के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य संयोजक एवं ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर लगाया शरबत वितरण शिविर महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, पार्षद प्रेम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.