शामली, मई 25 -- शामली। जिलेभर में गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर जगह जगह मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान भीषण गर्मी में लोगों को शर्बत पिलाकर पुण्य कार्य किया गया। सोमवार को जिलेभर में गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर अनेकों सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा जगह जगह मीठे पानी की छबील लगाई गई। शहर के करनाल रोड पर एएसपी सुमित शुक्ला द्वारा गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर शर्बत वितरण किया गया। जिसमें सैकडों आने जाने वाले लोगों को ठंडा शर्बत वितरित कर गर्मी में प्यास बुझाई गई। इस दौरान समाज सेवा में उनकी पत्नी, बच्चे और अन्य पुलिसकर्मी भी लगे रहे। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत वही दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला शामली अंतर्गत झिंझाना नगर इकाई द्वारा सेवार्थ विद्यार्थी अभियान के तहत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर शी...