गंगा दशहरा पर लगाया शरबत वितरण शिविर
कौशाम्बी, मई 26 -- गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर चायल नगर पंचायत की ओर से बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन अमर सिंह की मौजूदगी में हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों को शरबत वितरित किया गया। मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों ने रुककर शरबत ग्रहण किया और नगर पंचायत की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर चेयरमैन अमर सिंह ने कहा कि गंगा दशहरा आस्था, सेवा और जनकल्याण का पर्व है। यह भी पढ़ें- नमामि गंगे ने लगाया शर्बत का प्याऊ, बुझाई हजारों की प्यास ऐसे आयोजनों से सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है और लोगों को एक-दूसरे की मदद करने की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.