औरैया, जून 24 -- गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बुधवार को अजीतमल कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर एवं आजादनगर के युवाओं ने जनसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। पुराने मुगल रोड स्थित डब्बू महाराज के आवास के बाहर तथा ग्राम मौहारी स्थित गायत्री माता मंदिर परिसर में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए युवाओं ने राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- सिख समाज के लोगों ने किया शर्बत वितरण गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को शरबत पिलाना पुण्य कार्य...