शामली, जून 25 -- शामली। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नारायण कुटुम्ब ट्रस्ट, शामली द्वारा माजरा रोड पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सेवा के लिए मीठे शरबत के प्याऊ का शुभारंभ किया गया। प्याऊ का शुभारंभ ट्रस्ट की अध्यक्षा शशि शर्मा, आचार्य चंचल शर्मा, छवि शर्मा, सभासद रोबिन गर्ग, सभासद धुरंदर निर्वाल, चौतन्य, घनश्याम, मुक्तेश्वर, अमित गुप्ता एवं तुषार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल पेय उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में परोपकार और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया कार्यक्रम में नारायणी सेना के सदस्य वैभव, मोहित, पंडित अंगद, क्रिश उपाध्याय, गो...