हरदोई, जून 23 -- हरदोई। गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 24 जून को मल्लावां क्षेत्र के बेरिया घाट और बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए भारी वाहनों का डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस ने बताया कि 23 जून रात 9 बजे से 24 जून को कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर और लोडर जैसे मालवाहक वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। कन्नौज से हरदोई आने वाले वाहन बिल्हौर, बांगरमऊ, बिलग्राम और मल्लावां होकर हरदोई पहुंचेंगे। वहीं, हरदोई से कन्नौज जाने वाले भारी वाहन मल्लावां, बिलग्राम, बांगरमऊ और बिल्हौर मार्ग से होकर गुजरेंगे। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर रहेगा रूट डायवर्जन यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों...