लोहरदगा, मई 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार रात्रि में लोहरदगा शहर के मध्य में स्थित बड़ा तालाब परिसर में बनारस की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर भव्य मां गंगा आरती का आयोजन किया गया। दीपों की जगमगाहट,शंखनाद,वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर गंगे के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं,युवा और बच्चे शामिल हुए। मां गंगा की आराधना में श्रद्धाभाव से जुटे रहे। आयोजन की शुरुआत में वैदिक मंत्रोच्चार,दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई।पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित पुजारियों तरुण पांडेय द्वारा एक साथ विशाल दीपदान घंटियों की ध्वनि और शंखनाद के बीच मां गंगा की आरती की गई,जिसने श्रद्धालुओं को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट की अनुभूति करा दी।आरती यह भी पढ़...