मुरादाबाद, जून 24 -- गंगा दशहरा के पावन पर्व पर बुधवार को सुरजन नगर क्षेत्र के ग्राम बलिया में गंगा नदी के किनारे स्थित लूकड़ी वाले बाबा जी के स्थान पर विशाल मेले एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ से पूर्व ग्रामीण एवं भक्तों ने पूजा-अर्चना के साथ हवन किया। इसके उपरांत भक्तों ने सामूहिक रूप से विधि विधान के साथ गंगा मैया की पूजा की। यहां पर विराजमान लूकड़ी वाले बाबा की प्रतिमा पर भक्तों एवं ग्रामीणों ने प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लेते हुए अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत मध्यान भोजन के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर बलिया में लगा मेला, किया भंडारा यहां पर आयोजित किए गए विशाल भंडारे में क्षेत्र से आए हुए हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। मेले में आए हुए परिवारो...