गंगा दशहरा पर प्रशासन अलर्ट, मेंहदी घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कन्नौज, मई 23 -- कन्नौज। 25 मई को गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को मेंहदी घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और रूट डायवर्जन व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान और आवागमन के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा कल, अनूपशहर में एक लाख श्रद्धालुओं के आने की संभवना घाट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.