प्रयागराज, मई 26 -- प्रयागराज। गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को संगम तट, दशाश्वमेध घाट व रामघाट सहित अन्य घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही घाटों पर स्नान-दान और दीपदान होना शुरू हो गया। गंगा मैया का स्मरण कर श्रद्धालु सुबह दस बजे तक लगातार स्नान करते रहे। गंगा आरती व दीपदान करने के बाद छाता, अन्न व वस्त्र आदि का दान किया जाता रहा। स्नान-दान के बाद बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी व दारागंज स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में हनुमानजी का दर्शन-पूजन करने वालों की लंबी कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा का पर्व 26 मई को मनाया जाएगा। इस तिथि पर गंगा स्नान के बाद दान करने से सभी दस प्रकार के पापों का शमन हो जाता है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा आज, श्रद्धालु ग...