बाराबंकी, मई 18 -- निन्दूरा, संवाददाता। क्षेत्र के बिसाई स्थित बाबा राम प्रसाद दास नवहाई कुटी पर गंगा दशहरा के उपलक्ष में श्रीराम महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाते हुए शामिल हुईं। इस दौरान भजनों पर नाचते गाते जयकारा लगाते श्रद्धालु चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। सोमवार को नवहाई कुटी परिसर में बने यज्ञशाला स्थल से कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में ढोल नगाड़े डीजे के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु जयकारे लगाते चल रहे थे। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर निकली भव्य शोभा यात्रा गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। रास्ते में लोगों ने पानी व शर्बत का वितरण भी किया। मोहनपुर, मिर्जापुर, पकरियापुर, पीर...