शाहजहांपुर, मई 25 -- गंगा दशहरा पर सोमवार को ढाई घाट गंगा तट आस्था और श्रद्धा से सराबोर नजर आया। सुबह होते ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब घाट की ओर उमड़ पड़ा। जिले के अलावा आसपास के कई इलाकों से लोग बाइक, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से ढाई घाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली की कामना की। भोर से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का पहुंचना दिन चढ़ने के साथ और तेज हो गया। घाटों पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की बड़ी संख्या दिखाई दी। धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर ढाई घाट गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब इसी वजह से इस दिन गंगा स्नान को विशेष पुण्यदायी माना जाता है। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर विधि-विधान से पूजा की ...