गंगा दशहरा पर ढाई घाट गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
शाहजहांपुर, मई 25 -- शाहजहांपुर। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सोमवार को मिर्जापुर क्षेत्र स्थित ढाई घाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अल सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। गंगा तट पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहेगा। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने गंगा पूजन कर दीपदान किया। कई श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान भी किए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घाट पर मुस्तैद रहे। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। यह भी पढ़ें- 25 या 26 मई गंगा दशहरा कब मनाना रहेगा उत्तम? जानें पंडित जी से स्नान-दान का समय भी इस दिन गंगा स्नान और दान करने से दस प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.