औरैया, मई 25 -- अजीतमल, संवाददाता। गंगा दशहरा पर्व पर सोमवार को नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर जलदान और शर्बत वितरण करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी क्रम में कस्बे के मोहल्ला आजादनगर में सुबह से ही मीठे शर्बत का वितरण किया गया। युवाओं की टीम ने राहगीरों, टेंपो और ई-रिक्शा से सफर कर रहे लोगों को रोककर दोपहर तक शर्बत पिलाया। भीषण गर्मी में शर्बत पाकर राहगीरों को काफी राहत मिली। इसके अलावा अजीतमल एवं बाबरपुर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धालुओं द्वारा शर्बत वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान:::गंगा दशहरा पर आस्था का सैलाब, सवा लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी दोपहर तक युवाओं की टीम...