गंगा दशहरा पर घाटों पर होंगे चाक-चौबंद इंतजाम
मथुरा, जून 22 -- मथुरा, गंगा दशहरा पर्व पर बुधवार को यमुना में होने वाले महास्नान की तैयारियों को नगर निगम ने अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है। सोमवार को महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त जग प्रवेश ने स्टीमर से यमुना के घाटों का निरीक्षण कर महास्नान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। महापौर एवं नगर आयुक्त सोमवार को बंगाली घाट, राजा घाट, स्वामी घाट, विश्राम घाट, असकुंडा घाट, तक तथा यमुना पल्ली पार कच्चे घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ महास्नान की तैयारियों का मोटरबोट से जायजा लिया। यमुना पार कच्चे घाटों पर पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही सभी घाटों एवं उनसे जुड़े मार्गों पर 24 घंटे उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निरंतर चूना छिड़काव करवाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। महास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.