गंगा दशहरा पर ग्रामीणों ने धोबई नदी का किया पूजन, नदी के संरक्षण का लिया संकल्प
दुमका, मई 27 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड के छोटी रण बहियार पंचायत के पंडुआ के ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धोबई नदी का सार्वजनिक रूप से पूजन किया। नदी के तट पर देवनदी गंगा, देवाधिदेव महादेव, सृष्टि के पालक भगवान श्री विष्णु, सृष्टिकर्ता ब्रह्मा, हिमालय तथा देवनदी गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाने वाले अयोध्या के ईक्ष्वाकु वंशीय सम्राट भगीरथ का षोडशोपचार पूर्वक पूजन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जलस्रोतों के संरक्षण के लिए वर्ष 2018 में रांची में एक कार्यक्रम में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में नदी तथा अन्य जलस्रोतों के पूजन का आह्वान किया था। जिसके बाद वर्ष 2018 से ही गंगा दशहरा के दिन पंडुआ में धोबई नदी के सार्वजनिक पूजन की परंपरा प्रारंभ हुई थी。 य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.