मेरठ, मई 25 -- गंगा दशहरा के पावन अवसर पर टिकरी स्थित गुरुकुल प्रभात आश्रम में एक भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति की जीवनधारा हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से गंगा के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुंडरी, हरियाणाद्ध से पधारे पूज्य स्वामी बलेश्वरानन्द महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा धर्म,सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान:::गंगा दशहरा पर आस्था का सैलाब, सवा लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी यह भी पढ़ें- गौतम कुंड मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से ...