लोहरदगा, मई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले में गंगा दशहरा पर्व को लेकर बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को सनातन धर्मावलंबियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिन कुमार साहू ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर भी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से गंगा दशहरा कार्यक्रम के लिए अनिल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और अशोक कांस्यकार को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विजय खत्री द्वारा सभी अधिकारियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 11 सदस्यों की एक संयोजक समिति का गठन भी किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए निर्णय लिया गया कि 26 मई को संध्या सात बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी माताओं-बहनों और राम भक्तों से इस पावन अवसर पर अधि...