गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा दशहरा के महास्नान पर्व पर बुधवार को पांचालघाट सहित गंगा तट के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। फर्रुखाबाद के अलावा शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज, एटा, बदायूं और आसपास के कई जनपदों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की। गंगा दशहरा के अवसर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर टीन की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। यह भी पढ़ें- ज्येष्ष्ठ दशहरा पर गंगा स्नान जारी श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करने की अनुमति दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.