फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 25 -- फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था 24 मई की शाम छह बजे से 26 मई तक प्रभावी रहेगी। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थानेदारों को निर्देशित किया कि रूट डायवर्जन व्यवस्था का पूरी तरह से पालन करवाएं इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। घर से रूट प्लान देखकर ही निकलें यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर आज शहर का बदला रहेगा ट्रैफिकरूट डायवर्जन की जानकारी ▪- कन्नौज-कानपुर मार्ग कन्नौज से फतेहगढ़ की ओर आने वाले मालवाहक वाहनों को गुरसहायगंज से ही छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ढाईघाट होकर चलेंगी रोडवेज बसें ▪- छिबरामऊ मार्ग छिबरामऊ से जह...