भदोही, मई 26 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा दशहरा का पावन पर्व मंगलवार को हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में गंगा घाट पहुचे लोगों ने आस्था की डूबकी लगाई। रामपुर गंगा घाट के साथ आसपास घाटों पर प्रात:काल से ही लोग पहुचने लगे थे। मान्यता है कि गंगा दशहरा का पावन पर्व हर्ष व उमंग के साथ मनाने से जीवन मे सुख समृद्धि खुशहाली मिलती है। आज के दिन स्नान ध्यान से समस्त पापों का जहां शमन हो जाता है वहीं दान से पाप कट जाते हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ शुरु हुआ स्नान दान के पर्व पर डूबकी लगाने का क्रम दिन भर चलता रहा। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर्व पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी सायंकाल गंगा घाट पर दीपदान व मां गंगा की आरती पूजन की गई। श्री ऊमर वैश्य क्षेत्रीय समिति गोपीगंज से जुड़...