छपरा, मई 26 -- 2 - गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को मांझी के रामघाट पर सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु मांझी। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार को मांझी के प्रसिद्ध रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह सूर्योदय से पहले से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे थे। यह भी पढ़ें- पुण्य की डुबकी लगाकर गंगा मैया से मांगा आशीर्वादश्रद्धालुओं की भीड़ दिन चढ़ने के साथ भीड़ लगातार बढ़ती गई और देखते ही देखते रामघाट के अलावे अगल बगल के घाटों पर भी आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सरयु में डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और पूर्वजों की आत्मा की शांति की कामना की तथा हनुमान गढ़ी मंदिर मे पूजा अर्चना की। पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का चला सिलसिला गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा की। जल अर्पित...