बरेली, जून 24 -- गंगा दशहरा पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिले में आज स्थानीय अवकाश घोषित किया है। डीएम के इस आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किया है। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक जिले के सभी परिषदीय विद्यालय 24 जून से खुलने थे। हालांकि बुधवार को स्थानीय अवकाश होने के कारण अब सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय 25 जून, गुरुवार को अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। बीएसए डॉ. विनीता ने सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को गुरुवार को तय समय पर स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा का स्थानीय अवकाश आज, कल खुलेंगे परिषदीय विद्यालय यह भी पढ़ें- कल से खुलेंगे जिले के सभी बेसिक स्कूल, तैयारियां पूरी यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ दशहरा आज, कछला में सुरक्षा के विशेष इंतजाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...