हाजीपुर, मई 24 -- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी (गंगा दशहरा) मंगलवार को होगा। इसको लेकर सनातनी लोगों में भक्ति परवान पर है। गंगा दशहरा पर मठ मंदिरों में पूजन के लिए श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए उसे सजाया जा रहा है। वही इस पावन दिन पर काफी संख्या में श्रद्धालु नारायणी स्नान के लिए हाजीपुर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कई जगहों पर पूजा पाठ,अष्टयाम यज्ञ आयोजित किए जाएंगे। रविवार को यहां पुरोहित द्वारा बताया गया कि गंगा दशहरा मंगलवार को हो रहा है। यह सनातनी लोगों के लिए पवन दिन होता है। इस दिन माता गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा कल, नारायणी स्नान के लिए हाजीपुर जाएंगे श्रद्धालु गंगा दशहरा पर पावन स्नान करने से न सिर्फ तन मन पवित्र होता है। बल्कि कई शारीरिक विकार भी दूर होते हैं। गंगा दशहरा पर नारायणी स्नान कर...