कटिहार, मई 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को जिले के गंगा तट श्रद्धा और आस्था से सराबोर रहेंगे। गंगा-कोसी संगम स्थल कुरसेला, काढ़ागोला घाट एवं मनिहारी गंगा घाट पर सुबह से ही महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति की कामना करेंगे। पर्व को लेकर घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा आज : संगम तटों पर उमड़ेगी आस्थागंगा दशहरा का महत्व आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष गंगा दशहरा 25 मई 2026, सोमवार को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था। इसी कारण यह दिन स्नान, दान और...