अमरोहा, मई 25 -- मंडी धनौरा। गंगा दशहरा पर्व पर स्थानीय अपराजिता क्लब के संयोजन में सोमवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में शरबत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच राहगीरों एवं आम लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर राहत पहुंचाई गई। क्लब सदस्यों ने छबील लगाकर लोगों को शरबत पिलाया। राहगीरों ने शरबत पीकर गर्मी से राहत महसूस की। क्लब के सेवा कार्य की सराहना भी की। क्लब अध्यक्षा सोनिया अग्रवाल ने कहा कि गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सेवा कार्य करने से समाज में भाईचारे व मानवता का संदेश जाता है। कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शरबत इस दौरान रेनू अग्रवाल, कुसुमलता गोयल, पूनम सिंघल, रजनी शर्मा, ममता सिंघल आदि महिलाएं मौजूद रहीं। वही दूसरी ओर कलाली चुंगी पर वैभव नर्सिंग होम के स...