नई दिल्ली, मई 21 -- Ganga dussehra 2026 Par Kya Daan Karna Chaiye: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व का अत्यधिक महत्व है। मान्यता है कि इस पावन दिन ही मां गंगा स्वर्ग लोक से धरती पर अवतरित हुई थीं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा 25 मई 2026 को मनाया जाएगा। इस साल गंगा दशहरा पर अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का संयोग इसका महत्व कई गुना बढ़ रहा है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। यह भी पढ़ें- जून में इन 4 राशियों की रहेगी चांदी, शुक्र-शनि मिलकर करेंगे कल्याणजानें गंगा दशहरा पर मेष से लेकर मीन राशि वाले किन चीजों का दान करें- 1. मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए गुड़, लाल वस्त्र और मसूर की दाल का दान लाभकारी माना जाता है। ...