अमरोहा, जून 25 -- गजरौला, संवाददाता। गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी बृजघाट व तिगरीगंगा धाम में बुधवार सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगाघाटों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घर में सुख शांति के लिए विधि विधान संग पूजा की। जय मां गंगे के उद्घोष से गंगाघाट गूंज उठे।तड़के से ही स्नान शुरू हो गया। बहुत से श्रद्धालु मंगलवार रात ही बृजघाट पहुंच गए। सुबह में ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली राज्यों के अलावा मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा समेत कई अन्य जिलों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ दशहरे पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस...