प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार सुबह तेलियरगंज स्थित गंगा दर्शन आ‌वास योजना में अवैध निर्माण ढहा दिया। निर्माण की शिकायत पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह ने प्रवर्तन दल भेजा था। मौके पर प्रवर्तन दल पहुंचा तो खाली प्लॉट पर दीवार बनाई जा चुकी थी। दरवाजा लगाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि खाली प्लॉट पीडीए का है। फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट बेचा गया। प्लॉट पर निर्माण की कई दिन से तैयारी हो रही थी। गणतंत्र दिवस की सुबह खाली प्ल़ॉट पर निर्माण शुरू हुआ तो पास में रहने वाले एक अधिवक्ता ने विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध करने पर अधिवक्ता और दीवार का निर्माण करा रहे लोगों से कहासुनी हुई। निर्माण के दौरान मौके पर कई बाहरी लोग भी आए थे। पीडीए के सचिव से सोमवार को ही आवास योजना के खाली प्लॉट पर हो रहे ...