बक्सर, जुलाई 20 -- आर्द्रभूमि समिति वन प्रमंडल कार्यालय और आवासीय परिसर के लिए जमीन चयन का निर्देश सड़कों पर नियमित जल छिड़काव व धूल नियंत्रण के प्रभावी उपाय अपनाएं बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में सोमवार को जिला पर्यावरण समिति व जिला आर्द्रभूमि समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, हरित आवरण के विस्तार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, पौधारोपण विषयों की समीक्षा की गई।

आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए चर्चा इसके अलावा जिले की आर्द्रभूमियों के संरक्षण और विकास को लेकर भी चर्चा की गई। एनजीटी के निर्देश के अलोक में गंगा नदी के तट पर बायोडायवर्सिटी पार्क की स्थापना के लिए उपयुक्त जमीन का चयन करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्थानीय वन प्रमंडल का...