वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-26 के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय की ओर से विशेष जन-जागरूकता अभियान 'गंगोत्री से गंगासागर' योग यात्रा के अंतर्गत बुधवार को रविदास घाट पर योग एवं जनसम्पर्क कार्यक्रम हुआ। यह यात्रा योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है। यह अभियान 13 जून को गंगोत्री से आरंभ हुआ है। इसमें गंगा तटीय नगरों में क्रमश: आयोजन कराए जा रहे हैं। यह पटना होते 20 जून को हुगली पहुंचेगी। वाराणसी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। यहां बड़ी संख्या में योग साधकों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि सूबे के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.दयाशंकर मिश्र 'दयालु' रहे। आयुष मंत्रालय...