प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व गंगा किनारे देशभक्ति का उल्लास नजर आया। गंगा विचार मंच एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से तटीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर मल्लाहों, नाविकों, महिलाओं और स्थानीय लोगों को तिरंगा वितरित किया गया।मंच की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी निषाद ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर तिरंगा फहराना राष्ट्रभक्ति के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा। कार्यक्रम में शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद, प्रमोद दुबे, केके तिवारी, अन्नू निषाद, रवि निषाद और मेजर सुनील निषाद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गंगा तट पर वितरित किया तिरंगा यह भी पढ़ें- फोटो : गंगा तट पर वितरित किया तिरंगा यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर...