गंगा डॉल्फिन की रक्षा का दिया संदेश
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर शुक्रवार को नमामि गंगे ने गंगा डाल्फिन की रक्षा का संदेश दिया। दिवस की थीम 'स्थानीय कदम वैश्विक असर' के तहत गंगा डाल्फिन के साथ ही पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए धरती पर मौजूद सभी जीवों, पौधों आदि की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर जुटे स्वयंसेवकों ने तीर्थयात्रियों के साथ मिलकर जनजागरण अभियान चलाया। आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, वैभव तिवारी, सुष्मिता शर्मा, सोनाली मिश्रा, कर्तव्य शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जैव विविधता संरक्षण के संदेश संग नैनीताल जू में हुई प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.