गंगा-टोंस के बढ़ते जलस्तर से फसलें डूबीं
गंगापार, अगस्त 19 -- गंगा और टोंस नदियों में बीते तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने करछना क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। लगातार बारिश के चलते नदियों के किनारे स्थित खेतों में पानी पहुंचने से कई एकड़ फसल प्रभावित हो रही है। वहीं घाटों के आसपास बसे गांवों और मजरों के संपर्क मार्गों पर भी पानी का असर दिखाई देने लगा है। जलस्तर बढ़ने से लकठहा, बबुरा, तलिया, नटका समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। नालों का पानी खेतों तक पहुंचने से किसानों की चारे की फसल डूब रही है। इससे आने वाले दिनों में पशुओं के लिए चारे का संकट भी खड़ा होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- गंगा का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.