बिजनौर, अगस्त 17 -- थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव के सामने गंगा टापू पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम पांच बजे थाना मंडावर क्षेत्र के गांव मीरापुर खादर के ग्रामीण नाव से गंगा पार खेतों से अपने घर आ रहे थे। तभी उनकी नजर गंगा में रेत के टापू पर पड़े एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- राघोपुर में नीरामपुर मौनी बाबा मठ के पास ढाब में युवक का शव बरामद थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया की शनिवार की शाम गंगा के बीच में रेत के टापू पर 38 वर्ष के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। ऐसा लग रहा है कि शव गंगा के ...