हरिद्वार, सितम्बर 5 -- जगजीतपुर स्थित अनुरक्षण शाखा गंगा जल संस्थान के कार्यालय में अधिशासी अभियंता समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिमालय बचाओ की शपथ ली। इस दौरान सभी ने हिमालय, नदियों और पर्यावरण के संरक्षण के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने कहा कि जब तक प्रकृति में हरियाली है तब तक जीवन सुरक्षित है। हिमालय, नदियां, पेड़ और पौधे मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इन सभी प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जितने पेड़ काटे जाएं उससे अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए। यह भी पढ़ें- होली कृष्णाज कालेज के बच्चों ने प्रर्यावरण को बचाने का संकल्प पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार करना...