मेरठ, मई 19 -- शहर के शिवाजी रोड पर मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जहां सोमवार को पूरे दिन गंगाजल की सप्लाई ठप रही, वहीं मंगलवार को मरम्मत कार्य के कारण भी गंगा जल की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। घंटाघर क्षेत्र में भी फाल्ट होने के कारण पानी की दिक्कत हुई है। पार्षदों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक पानी बंद होने से स्थानीय निवासियों को भारी किल्लत और परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम व्यवस्था बनाने में फेल हो रहा है। उधर, अपर नगर आयुक्त व जीएम जल पंकज कुमार का दावा है कि बुधवार को गंगा जल की सप्लाई शुरू हो सकती है। शिवाजी रोड और घंटाघर क्षेत्र में पाइपलाइन फटने की सूचना मिलने पर जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य लाइन होने के कारण लीकेज को ठीक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और पूरे दिन युद्धस्तर पर मरम्मत का कार...