हापुड़, दिसम्बर 11 -- गंगानगरी ब्रजघाट में गुरुवार को गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से गंगा किनारे बैठे दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह जलस्तर सामान्य था, लेकिन दोपहर तक करीब 20 सेंटीमीटर की तेजी दर्ज की गई, जिससे नदी का जलस्तर बढ़कर 197.50 मीटर पर पहुँच गया। जलस्तर में आई इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी को देखते हुए घाट क्षेत्र में मौजूद कई दुकानदारों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू कर दिया। गंगा नदी की तेज होती धारा और बढ़ते पानी को देखकर कुछ लोग चिंतित नजर आए। कई दुकानें किनारे बहुत पास होने के कारण खतरे की जद में दिखाई दीं। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर दुकानदारों और श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी। दुकानदारों...